Rinku Singh Priya Saroj Engagement: रिंकू सिंह को अंगूठी पहनाते वक्त रो पड़ीं सपा सांसद प्रिया सरोज

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) से सांसद प्रिया सरोज रविवार को लखनऊ के एक होटल में सगाई के बंधन में बंध गए। इस खास मौके पर राजनीति और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सगाई समारोह में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

rinku singh priya saroj engagement, rinku singh engagement, up news, rinku singh, priya saroj, mp priya saroj, रिंकू सिंह की सगाई, प्रिया सरोज रिंकू सिंह सगाई, अखिलेश यादव

रो पड़ीं प्रिया सरोज

सगाई समारोह से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में प्रिया सरोज प्याजी रंग के लहंगे में बेहद आकर्षक लग रही थीं, जबकि रिंकू सफेद रंग की शेरवानी में दिखे। सगाई की अंगूठी पहनाते समय सपा सांसद प्रिया सरोज काफी भावुक हो गईं और खुशी के आँसू रोक नहीं पाईं। इस भावुक पल में रिंकू सिंह ने उन्हें प्यार से संभाला।

rinku singh priya saroj engagement, rinku singh engagement, up news, rinku singh, priya saroj, mp priya saroj, रिंकू सिंह की सगाई, प्रिया सरोज रिंकू सिंह सगाई, अखिलेश यादव

दोनों की जोड़ी को चारों ओर से बधाई और शुभकामनाएँ मिल रही हैं। यह प्यारा जोड़ा इसी साल 18 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधेगा। सगाई समारोह के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और रिंकू सिंह के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

सियासी और खेल हस्तियों ने दी बधाई

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम दोनों परिवारों को बधाई देने आए हैं।” विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें “बहुत-बहुत बधाई” दी। वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने इस जोड़ी को बधाई देते हुए उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

rinku singh priya saroj engagement, rinku singh engagement, up news, rinku singh, priya saroj, mp priya saroj, रिंकू सिंह की सगाई, प्रिया सरोज रिंकू सिंह सगाई, अखिलेश यादव

बीसीसीआई उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने इस जोड़ी को “अद्भुत” बताते हुए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बेहद सफल हैं। दोनों का प्रदर्शन अपने-अपने फील्ड पर काफी शानदार चल रहा है। एक क्रिकेटर और राजनीतिज्ञ की यह शादी काफी अच्छी रहेगी। दोनों की यह जोड़ी काफी सफल रहेगी। रिंकू सिंह बेहतरीन खिलाड़ी हैं तो वहीं प्रिया सरोज भी शानदार सांसद हैं।”

रिंकू सिंह के साथ खेल चुके वसीम मिर्जा ने इस अवसर को “खुशी का क्षण” बताया। पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी सगाई समारोह में शामिल हुए और उन्होंने नवयुगल को “बहुत-बहुत बधाई” देते हुए उनके जीवन में खुशियों की कामना की।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment