Sanya Malhotra Net Worth: 14 करोड़ के घर से लेकर लग्जरी कार तक, महज 8 साल में ही सान्या मल्होत्रा ने खड़ी कर दी इतनी बड़ी संपत्ति

Sanya Malhotra Net Worth: 25 फरवरी, 1992 को नई दिल्ली में जन्मीं सान्या आज अपना 31वां जन्मदिन (Sanya Malhotra Birthday) मना रही हैं। इंडस्ट्री में सान्या मल्होत्रा के 8 साल पूरे हो चुके हैं। सान्या ने साल 2016 में आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। दंगल के लिए उन्होंने ऑडिशन में 10 हजार लड़कियों को पछाड़ते हुए अपनी जगह बनाई थी।

दंगल के बाद सान्या मल्होत्रा ने 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने आयुष्यमान खुराना के साथ काम किया। सान्या की यह फिल्म भी सुपरहिट रही। इसके बाद सान्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

sanya malhotra net worth in 2024

सान्या मल्होत्रा ने ‘फोटग्रॉफ’ में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आईं। इसके बाद कई चर्चित फिल्मों- ‘पटाखा’, ‘बधाई दो’, ‘शकुंतला देवी’, ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’, ‘द ग्रेट इंडियन किचन’, ‘कटहल’, ‘सैम बहादुर’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर फैंस की वाहवाही लूटी।

Article 370 box office collection day 2: ‘आर्टिकल 370’ ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को छोड़ा पीछे

चूंकि सान्या के फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल पूरे हो चुके हैं, कई फैंस उनकी बैंक बैलेंस की भी गूगल पर टोह लेने लगे हैं। उनके फैंस अब यह सर्च कर जानना चाहते हैं कि 2024 में सान्या मल्होत्रा की संपत्ति कितनी है? तो हम यहां आपके लिए इस लेख में यह बताने जा रहे हैं कि आखिल सान्या मल्होत्रा की नेटवर्थ कितनी है?

सान्या मल्होत्रा का कुल नेट वर्थ: $5M (लगभग) sanya malhotra net worth in rupees

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सान्या मल्होत्रा की कुल संपत्ति $5 मिलियन है। यानी इसको भारती रुपए में तब्दील करें तो यह 41 करोड़ रुपए से ज्यादा तक पहुंचता है। सान्या के पास मुंबई में एक 5 बीएचके अपार्टमेंट भी है और वह अपने परिवार के साथ रहती हैं। घर की अनुमानित कीमत लगभग 14.3 करोड़ है और यह एक शानदार 5-बीएचके डुप्लेक्स घर है, जिसका मालिक पहले समीर भोजवानी था। अभिनेत्री के पास लक्जरी कारों का भी उल्लेखनीय संग्रह है।

एक फिल्म की कितनी फीस लेती हैं सान्या मल्होत्रा? sanya malhotra fee

अपेक्षाकृत नई अभिनेत्री होने के नाते, सान्या मल्होत्रा की मुख्य आय उनके अभिनय करियर और उनके पास मौजूद कुछ संपत्ति या रियल एस्टेट निवेश से आती है। सान्या मल्होत्रा एक फिल्म करने के लिए 1 करोड़ से ऊपर की फीस लेती हैं। इसके अलावा, वह ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशन के जरिए भी कमाई करती हैं, जो वह अपने इंस्टाग्राम पर करती हैं, क्योंकि उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment