Gadar 2 Trailer Vdeo : रोंगटे खड़े कर देगा गदर 2 का ट्रेलर, तारा सिंह फिर पहुंचा पाकिस्तान

Gadar 2 Trailer Video: गदर 2 का आज ट्रेलर (Gadar 2 Trailer Release) रिलीज हो गया। तारा सिंह (सनी देओल) फिर से लौट आया है। परिवार और अपने देश के लिए। तारा सिंह के दिल में परिवार और देश दोनों एहमियत रखते हैं। दोनों के लिए वह दुश्मनों के घर में घुस कर मारना जानता है। पिछली गदर में वह अपने प्यार के लिए पाकिस्तान जाता है। अब अपने परिवार के लिए जाता है। यानी अब बेटा पाकिस्तानियों के बीच घिर गया है। इस लिए उसकी जान (बेटे) को खरोंच भी ना आए, तारा सिंह एक बार फिर पाकिस्तान में उनकी औकात दिखाने जाता है।

ट्रेलर में तारा सिंह की पाकिस्तान में एंट्री काफी रोमांचक, धाकड़ दिखाई गई है। पिछली गदर से भी कहीं ज्यादा गदर 2 में तारा सिंह को उग्र तरीके से दिखाया गया है। वहीं इस गदर की कहानी बेटे के इर्द-गिर्द रची गई है। पहली गदर में तारा सिंह सकिना के लिए जाता है। एक बेटे की माँ के लिए जाता है, लेकिन गदर 2 में तारा सिंह एक माँ के बेटे के लिए जाता है।

आपके लिएः Angus cloud Biography Hindi: नहीं रहे ‘यूफोरिया के फेज़्को’, एंगस क्लाउड का निधन, जानें उनके जीवन के बारे में

gadar 2 cast

ट्रेलर के मुताबिक, तारा सिंह के बेटे को पाकिस्तानी लड़की से इश्क हो जाता है जिसके प्यार में वह दुश्मन देश में चला जाता हैं। यहीं कहानी नया रूप ले लेती है। पाकिस्तानी फौज को जब ये बात पता चलती है तो उसे पकड़ लेते हैं और प्रताड़ित करते हैं। यहां देखें गदर 2 का ट्रेलर वीडियो (gadar 2 ka trailer video)

गदर 2 ना सिर्फ विजुअल बल्कि संवाद के जरिए भी लोगों के दिलों को झकझोरता है। पिछली बार की तरह इसमें में वैसे ही संवाद सुनने को मिलेंगे जिससे सुन हिंदुस्तानियों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

उदाहरण के लिए गदर 2 के संवाद (gadar 2 dialogue) यहां देखेंः

पाकिस्तानी फौज का एक अफसर तारा सिंह के बेटे से पूछता है क्या है तेरी आखिरी ख्वाहिश। तारा सिंह का बेटा चरणजीत सिंह उर्फ जीते कहता है- ”नमाज पढ़ने जा रहे हैं न आप, तो अल्लाह से अपने लिए दुआ मांग लेना। मेरा बाप यहां आ रहा क्योंकि वो यहां आ गया न, तेरे इनते चिथड़े करेगा, इतने चिथड़े करेगा कि तेरा पूरा पाकिस्तान नहीं गिन पाएगा।”

आगे एक और संवाद आता हैः बहुत जुल्म कर लिया तुमलोगों ने हिंदुस्तान पाकिस्तान भाइयों का, हम उन्हें आजादी दिलाएंगे। यहीं पर सनी देओल की एंट्री होती है। दहाड़ते हुए तारा सिंह यहां कहता है (पाकिस्तान में)- ”कैसे आजादी दिलाओगे तुमलोग। यहां के लोगों का दोबारा मौका मिलेगा हिंदुस्तान में बसने को तो तुम्हारा आधा पाकिस्तान खाली हो जाएगा। कटोरा लेकर घुमोगे भीख भी नहीं मिलेगी।”

gadar 2 release date

11 अगस्त को गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तो तैयार हो जाइए हिंदुस्तान और परिवार के लिए लड़ते तारा सिंह को देखने के लिए। हां ट्रेलर के आखिर में हैंडपंप फिर से दिखता है। लेकिन क्लू छोड़ा गया है। कयास लगाइए इस बार भी तारा सिंह हैंडपंप उखाड़ेगा।

बैनर– ज़ी स्टूडियो, अनिल शर्मा प्रोडक्शंस

रिलीज़ की तारीख– 11 अगस्त, 2023

शैली– ऐक्शन, ड्रामा, देशभक्तिपूर्ण

निर्माताः अनिल शर्मा

गदर 2 के स्टार कास्ट

सनी देयोल…तारा सिंह
अमीषा पटेल… सकीना
उत्कर्ष शर्मा… जीते
नाना पाटेकर… वॉयसओवर
मनीष वाधवान…
गौरव चोपड़ा…
लव सिन्हा…
सिमरत कौर रंधावा…

लेखकः शक्तिमान

कोरियोग्राफरः शबीना खान

प्रचार प्रोः यूनिवर्सल कम्युनिकेशंस
पराग देसाई

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment