Viksit Bharat Sankalp Yatra: विकसित भारत संकल्प यात्रा क्या है? कब हुई इसकी शुरुआत, क्या है इसका उद्देश्य? जानें

Viksit Bharat Sankalp Yatra: विकसित भारत संकल्प यात्रा की इन दिनों काफी चर्चा है। देशभर में इस यात्रा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आखिर क्या है? तो इस लेख में हम आपको इसके बार में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

क्या है विकसित भारत संकल्प यात्रा? What is Vikas Bharat Sankalp Yatra?

विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक जन जागरूकता अभियान है। यह अभियान भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लोगों को एकजुट करने का प्रयास करता है। इसके अंतर्गत पूरे देश में भारत की सभी ग्राम पंचायतें, नगर पंचायतें और शहरी स्थानीय निकाय शामिल हैं।

बता दें कि इस यात्रा की शुरुआत 15 नवंबर 2023 को हुई थी और देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान, सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के प्रतिनिधि लोगों को भारत की विकास यात्रा के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करते हैं। यात्रा के दौरान, कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें जनसभाएं, नुक्कड़ नाटक, और प्रदर्शनियां शामिल हैं।

क्या है Meri Maati Mera Desh अभियान, जानें इसकी विशेषता और जरूरी बातें

विकसित भारत संकल्प यात्रा में 11 करोड़ से अधिक लोग शामिल

बीते दिनों (8 जनवरी 2024) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों से बात करते हुए कहा था कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि देश की यात्रा बन चुकी है। सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन चुकी है। बकौल पीएम मोदी 2-3 दिन पहले ही यात्रा ने अपने 50 दिन पूरे किए हैं। और इतने कम समय में इस यात्रा से 11 करोड़ लोग जुड़ गए हैं जो अपने आप में अभूतपूर्व है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। पीएम ने कहा कि कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है। ग्राम पंचायत, नगर पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन किए जा रहे हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में तेजी से बढ़ रही लोगों की भागीदारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली और दक्षिण अफ्रीका जैसे कुछ प्रमुख देशों की पूरी आबादी से भी अधिक है। यात्रा में लोगों की तेजी से भागीदारी बढ़ रही है। इस यात्रा ने कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और लोगों को इनका सीधा लाभ देना सुनिश्चित कर, भारत की विशालता में उत्साह और आशा की एक चिंगारी पैदा की है।

कब हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत?

विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत 15 नवम्‍बर, 2023 को हुई थी। तब 7.5 करोड़ से अधिक व्यक्तियों ने2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता का संकल्प” लिया। कुछ ही हफ्तों में नागरिकों के बीच यात्रा तेजी से प्रभाव देखने को मिला। सरकार की मानें तो यात्रा का प्रभाव गहरा और जीवन बदलने वाला है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा की विशेषता?

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 1.7 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्डजारी किए गए हैं और यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में 2.2 करोड़ से अधिक नागरिकों की जांच की गई है। वित्तीय स्वतंत्रता की ओर कदम बढ़ाते हुए7.5 लाख से अधिक लाभार्थियों ने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठाया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 33 लाख से अधिक नए पीएम किसान लाभार्थियों का नामांकन किया गया है।87000से अधिक ड्रोन प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं जो किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य/उद्देश्य Aim/Objective of Vikas Bharat Sankalp Yatra

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के करीब लाने का साहसिक संकल्प लेना है। यह इस बात पर जोर देता है कि विकसित भारत की ओर यात्रा एक व्यक्तिगत प्रयास नहीं है बल्कि सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का एक सामूहिक प्रयास है।

यात्रा के कुछ उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • भारत की विकास यात्रा के बारे में लोगों को जागरूक करना
  • लोगों को भारत को विकसित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना
  • सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना और योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
  • व्यक्तिगत आख्यानों और अनुभवों (stories/ experience) को साझा करने के माध्यम से सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्तकर्त्ताओं के साथ प्रत्यक्ष जुड़ाव।
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विवरण के माध्यम से संभावित लाभार्थियों का नामांकन।
  • लोगों को भारत के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment