Bank Holidays in December 2025: दिसंबर में बैंक कब-कब रहेंगे बंद, देखें बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in December 2025: बैंकिंग से जुड़े काम दिसंबर में पहले से प्लान करके करना बेहतर होगा, क्योंकि इस महीने कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक पूरे देश में छुट्टियां तय की गई हैं, साथ ही कुछ राज्यवार छुट्टियां भी होंगी।

क्रिसमस, गोवा लिबरेशन डे, नए साल की तैयारी और कई क्षेत्रीय पर्वों के कारण दिसंबर 2025 में कुल 18 बैंक हॉलिडे पड़ रहे हैं। इसके अलावा हर महीने की तरह इस बार भी दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जरूरी बैंकिंग कार्य समय से पहले निपटाना समझदारी होगी।

दिसंबर 2025 के लिए राज्यवार बैंक हॉलिडे लिस्ट (state wise bank holiday list 2025 december) इस प्रकार है—

क्रमतारीखदिनअवकाशजहां बैंक बंद रहेंगे
11 दिसंबरसोमवारस्टेट इनॉगरेशन डे / इंडीजेनस फेथ डेइटानगर, कोहिमा
23 दिसंबरबुधवारफीस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियरपणजी
37 दिसंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
412 दिसंबरशुक्रवारपा तोगन नेगमिनजा संगमा की पुण्यतिथिशिलांग
513 दिसंबरशनिवारदूसरा शनिवार – साप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
614 दिसंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
718 दिसंबरगुरुवारयू सोसो थाम की पुण्यतिथिशिलांग
819 दिसंबरशुक्रवारगोवा लिबरेशन डेपणजी
920 दिसंबरशनिवारलोसुंग / नमसुंगगंगटोक
1021 दिसंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
1122 दिसंबरसोमवारलोसुंग / नमसुंगगंगटोक
1224 दिसंबरबुधवारक्रिसमस ईवआइजोल, कोहिमा, शिलांग
1325 दिसंबरगुरुवारक्रिसमसपूरे देश में
1426 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस सेलिब्रेशनआइजोल, कोहिमा, शिलांग
1527 दिसंबरशनिवारक्रिसमसकोहिमा
1628 दिसंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
1730 दिसंबरमंगलवारयू कियांग नंगबह की पुण्यतिथिशिलांग
1831 दिसंबरबुधवारन्यू ईयर ईव / इमोइनू इरतपाआइजोल, इम्फाल

स्रोत: RBI Holiday Calendar 2025

बैंक बंद रहेंगे… लेकिन सेवाएं चलती रहेंगी

बैंकों की ब्रांच भले बंद हों, लेकिन जरूरी बैंकिंग सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं—

• इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग
• NEFT और RTGS (निर्धारित समयावधि में)
• ATM से कैश निकासी और कार्ड ट्रांजैक्शन
• ऑनलाइन चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट या अकाउंट सर्विस की रिक्वेस्ट

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment