Gadar 2 Box Office Collection Day 7: 1 हफ्ते में 300 करोड़! गदर 2 निकली बहुत आगे, देखें OMG 2 की कमाई

Gadar 2, Box Office Collection Day 7: सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2) की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। हालांकि इसने अपनी कमाई से ठंडे पड़े बॉक्स ऑफिस में गरमाहट ला दी है। दूसरे हफ्ते में गदर 2 ने उम्मीद से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। माना जा रहा है कि सप्ताहांत में यह फिर से रफ्तार पकड़ेगी। कमाई की बात करें तो अब यह 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, गदर 2 ने सातवें ( Box Office Collection Day 7 Gadar 2) दिन यानी गुरुवार को 22 करोड़ (अनुमानित) की कमाई की। गदर 2 ने पहले दिन 40 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं दूसरे दिन 43.08 करोड़ कलेक्शन किया। तीसरे और चौथे दिन 51.7 करोड़ और 38.7 करोड़ कमाए थे। पांचवे दिन गदर 2 ने 55.4 करोड़, छठवें दिन 32.37 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ऐसे में एक हफ्ते में ही गदर 2 कुल 283.35 करोड़ कमा चुकी है। वहीं दुनियाभर (gadar 2 worldwide collection) में 338 का कलेक्शन किया है।

वहीं अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 (OMG 2) ने सातवें दिन 5.25 करोड़ की कमाई की। रिलीज के दिन इसने 10.26 करोड़, दूसरे दिन 15.3 करोड़, तीसरे दिन 17.55 करोड़, चौथे दिन 12.06 करोड़, पांचवें और छठवें दिन क्रमशः 17.1 और 7.20 करोड़ का कलेक्शन किया। ओएमजी 2 देश में अबतक 84.72 करोड़ कमा चुकी है। वहीं दुनियाभर में इसने 111.8 करोड़ कमाए हैं।

गदर 2 एक बॉलीवुड फिल्म है जो 2001 की ब्लॉकबस्टर गदर: एक प्रेम कथा की अगली कड़ी है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को रिलीज़ हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment