Ghazipur: पूर्व विधायक सुभाष पासी के भाई की बहू ने की आत्महत्या, गाँव में पसरा मातम

गाजीपुरः शनिवार को गाजीपुर (Ghazipur) जिले के डिहियां गांव से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। सैदपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुभाष पासी के छोटे भाई मोतीचंद पासी की बहू, 24 वर्षीय पूनम पासी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पूनम की शादी कुछ वर्ष पूर्व मोतीचंद के बेटे विनीत पासी से हुई थी। उनका एक 11 महीने का बेटा वेद भी है, जिसे अब मां की ममता के बिना जीना होगा।

कमरे में लटकी मिली लाश, गांव में पसरा मातम

शनिवार को जब पूनम काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो परिवार के लोगों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। जैसे ही वे कमरे में पहुंचे, वहां का दृश्य देख सबके होश उड़ गए—पूनम की लाश सीलिंग से लटके पंखे में साड़ी के सहारे झूल रही थी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।

आत्महत्या पर पुलिस ने क्या कहा?

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। शाम चार बजे तक शव कमरे में ही पड़ा रहा, जबकि पुलिस आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी कर रही थी। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पूनम की असमय मौत ने न केवल एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि एक मासूम बच्चे को माँ की छांव से भी वंचित कर दिया।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment