Ghazipur News: वाराणसी आईजी ने गाजीपुर में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की, त्योहारों की तैयारियों का लिया जायजा

Ghazipur News: आज वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री मोहित गुप्ता ने गाजीपुर पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण और समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों के मद्देनजर समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ के त्योहारों के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया गया।

बैठक के दौरान आईजी मोहित गुप्ता ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इसके अलावा, विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर और टॉप टेन अपराधियों की सतत निगरानी पर जोर दिया गया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटी से छोटी घटनाओं पर भी गंभीरता से कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन और नागरिक सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment