ICC Women’s World Cup Winners List: 1973 से 2025 तक… महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता और उपविजेता टीमों की पूरी सूची

icc women’s world cup winners list: रविवार का दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक रहा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने नवी मुंबई के डॉ. डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को हराकर 2025 आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। यह भारत का पहला आईसीसी खिताब था। भारत तीसरी बार फाइनल में पहुंचा था, जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल खेल रहा था।

अब तक खेले गए 13 संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 7 बार, इंग्लैंड ने 4 बार, जबकि न्यूजीलैंड और अब भारत ने 1-1 बार ट्रॉफी जीती है।

1973 – इंग्लैंड

पहला महिला विश्व कप 1973 में इंग्लैंड में खेला गया था। उस समय टूर्नामेंट लीग फॉर्मेट में हुआ था, फाइनल मैच नहीं हुआ। कप्तान रेचल हेहो फ्लिंट की अगुवाई में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया (17 अंक) को पीछे छोड़ते हुए पहली बार विश्व चैम्पियन बना।

1978 – ऑस्ट्रेलिया

दूसरा संस्करण भारत में खेला गया और इसमें भी लीग प्रणाली अपनाई गई। कप्तान मार्गरेट जेनिंग्स की टीम ऑस्ट्रेलिया ने अनुशासित गेंदबाजी और संतुलित बल्लेबाजी से छह अंक हासिल कर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। इंग्लैंड चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

1982 – ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड में हुए 1982 विश्व कप में पहली बार फाइनल मुकाबला खेला गया। क्राइस्टचर्च के लैंकेस्टर पार्क में शेरन ट्रेड्रिया की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 151/5 के लक्ष्य के जवाब में तीन विकेट से हराया और लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बना।

1988 – ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में इंग्लैंड सिर्फ 127/7 रन ही बना सका। ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य को 44.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह उसका तीसरा विश्व खिताब था, जिसने उसे महिला क्रिकेट की सबसे ताकतवर टीम के रूप में स्थापित कर दिया।

1993 – इंग्लैंड

लॉर्ड्स में खेले गए 1993 के फाइनल में इंग्लैंड ने घरेलू मैदान पर दमदार प्रदर्शन किया। कप्तान करेन स्मिथीज के नेतृत्व में टीम ने 60 ओवर में 195/5 बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 128 रन पर सिमट गया। इंग्लैंड ने 67 रन से जीत दर्ज कर दूसरी बार ट्रॉफी जीती।

1997 – ऑस्ट्रेलिया

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस फाइनल को देखने 80 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे थे। न्यूजीलैंड ने 164 रन बनाए, जिसे बेलिंडा क्लार्क की ऑस्ट्रेलिया ने 47.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल किया। यह उनका चौथा विश्व कप खिताब था।

2000 – न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने घरेलू मैदान पर एमिली ड्रम की कप्तानी में इतिहास रच दिया। लिंकन के बर्ट सटलिफ ओवल में खेले गए फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को चार रन से हराकर अपना पहला और अब तक का एकमात्र विश्व कप जीता।

2005 – ऑस्ट्रेलिया

दक्षिण अफ्रीका में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराकर एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया। बेलिंडा क्लार्क की कप्तानी में टीम ने 215/4 बनाए, जबकि मिताली राज की टीम इंडिया 117 रन पर ढेर हो गई।

2009 – इंग्लैंड

सिडनी के नॉर्थ सिडनी ओवल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी। इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी में किवी टीम को 166 पर समेटा और फिर कप्तान शार्लट एडवर्ड्स की शांत पारी के दम पर 46.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

2013 – ऑस्ट्रेलिया

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को 114 रन से हराया। कप्तान जोडी फील्ड्स की टीम ने 259/7 का मजबूत स्कोर बनाया और विपक्षी टीम को 145 पर समेट दिया। यह ऑस्ट्रेलिया का छठा खिताब था।

2017 – इंग्लैंड

लॉर्ड्स में हुआ यह फाइनल महिला क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में गिना जाता है। भारत 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के करीब था, तभी एनीया श्रबसोल की शानदार गेंदबाजी (6/46) ने मैच पलट दिया। इंग्लैंड ने नौ रन से जीत दर्ज कर चौथा विश्व कप अपने नाम किया।

Image

2022 – ऑस्ट्रेलिया

क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में एलिसा हीली की रिकॉर्ड 170 रन की पारी ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इंग्लैंड की नैट स्किवर ने 148* रन बनाए, लेकिन टीम 71 रन से हार गई। मेग लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने सातवां खिताब जीता।

2025 – भारत

2025 का विश्व कप भारत और श्रीलंका ने मिलकर आयोजित किया। ग्रुप चरण में लगातार तीन हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा और फिर फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से मात देकर अपना पहला आईसीसी विश्व कप खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया।

महिला क्रिकेट विश्व कप (1973–2025): विजेता और उपविजेता टीमें

क्र.सं.वर्षविजेता टीमविजेता कप्तानपरिणामउपविजेता टीमउपविजेता कप्तान
11973इंग्लैंडरेचल हेहो फ्लिंटइंग्लैंड ने अंक तालिका (20 अंक) के आधार पर जीताऑस्ट्रेलिया (17 अंक)मार्गरेट जेनिंग्स
21978ऑस्ट्रेलियामार्गरेट जेनिंग्सऑस्ट्रेलिया ने अंक तालिका (6 अंक) के आधार पर जीताइंग्लैंड (4 अंक)रेचल हेहो फ्लिंट
31982ऑस्ट्रेलियाशेरन ट्रेड्रियाऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज कीइंग्लैंडसुसन गॉटमैन
41988ऑस्ट्रेलियाशेरन ट्रेड्रियाऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज कीइंग्लैंडलिन थॉमस
51993इंग्लैंडकरेन स्मिथीजइंग्लैंड ने 67 रन से जीत दर्ज कीन्यूजीलैंडसारा इलिंगवर्थ
61997ऑस्ट्रेलियाबेलिंडा क्लार्कऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज कीन्यूजीलैंडमाया लुईस
72000न्यूजीलैंडएमिली ड्रमन्यूजीलैंड ने 4 रन से जीत दर्ज कीऑस्ट्रेलियाबेलिंडा क्लार्क
82005ऑस्ट्रेलियाबेलिंडा क्लार्कऑस्ट्रेलिया ने 98 रन से जीत दर्ज कीभारतमिथाली राज
92009इंग्लैंडशार्लट एडवर्ड्सइंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज कीन्यूजीलैंडहेइडी टिफेन
102013ऑस्ट्रेलियाजोडी फील्ड्सऑस्ट्रेलिया ने 114 रन से जीत दर्ज कीवेस्ट इंडीजमेरिसा अगुइलीरा
112017इंग्लैंडहीदर नाइटइंग्लैंड ने 9 रन से जीत दर्ज कीभारतमिथाली राज
122022ऑस्ट्रेलियामेग लैनिंगऑस्ट्रेलिया ने 71 रन से जीत दर्ज कीइंग्लैंडहीदर नाइट
132025भारतहरमनप्रीत कौरभारत ने 52 रन से जीत दर्ज कीदक्षिण अफ्रीकालौरा वोल्वार्ट

आसान नहीं था भारत में महिला क्रिकेट टीम का आरंभ

भारत में महिलाओं के क्रिकेट का आरंभ ही आसान नहीं था। 31 अक्टूबर 1976 को भारत ने आधिकारिक रूप से अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेला था। यह घटना उस समय हुई जब देश में महिला क्रिकेट को बहुत सीमित संसाधनों व समर्थन मिला था। उस समय के आयोजकों ने कहा था कि इस तरह की प्रतियोगिता महिलाओं के क्रिकेट के लिए एक बड़ा कदम था। उस वक्त तो महिला खिलाड़ी दर्शक के लिए तरस जाती थीं। न तो स्टेडियम में दर्शक होते थे और ना ही कोई बड़ाप्रायोजक

1973 के संस्करण में टीमों की संख्या कम थी, आयोजन आसान संसाधनों से हुआ था। लेकिन आज जो स्तर है, उसका आधार वहीं बिछा था। 2025 के वर्ल्ड कप में आर्थिक रूप से भी महिला क्रिकेट को बड़ी मंजूरी मिली है। पुरस्कार राशि पहले से बहुत बढ़ी हुई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ का पुरस्कार मिला है। यह इस बात का संकेत है कि अब अधिकार-स्वीकृति बढ़ी है।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment