Khesari Lal Yadav: 62 बच्चों के ‘पिता’ हैं खेसारी लाल यादव; देखभाल, पढ़ाई पर खर्च करते हैं 3 लाख महीने

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फर्श से अर्श तक पहुंचने में खेसारी ने कई संघर्षों का सामना किया है, लेकिन आज भी वे अपने गरीबी के दिनों को भूले नहीं हैं। गरीबी में जीने, उसे करीब से महसूस करने वाले खेसारी आज भोजपुरी इंडस्ट्री की दुनिया में शिखर पर हैं। नाम, शोहरत, पैसा, बंगला, गाड़ी सब आज उनके पास। और इसी के बूते आज वह गरीबों की मदद करते हैं।

बहुत कम लोगों को पता होगा कि खेसारी लाल यादव ने बिहार में कई गरीब बच्चों को गोद लिया है। वह इन बच्चों की शिक्षा और देखभाल का पूरा खर्च उठाते हैं। इसके अलावा, वह वृद्धाश्रमों में जाकर बुजुर्गों के बीच समय बिताते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।

Khesari Lal Yadav Biography

वे नियमित रूप से वृद्धाश्रम जाकर बूढ़े-बुजुर्गों के साथ समय बिताते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं। एक साक्षात्कार में, खेसारी लाल ने अपने गरीबी के दिनों की याद करते हुए कहा था- ‘मैंने जो कुछ भी आज बना हूं, वह सिर्फ लोगों की मदद से ही बना हूं।’

62 बच्चों को गोद ले रखे हैं Khesari Lal

Pawan Singh New Song: सनी लियोनी पर लट्टू हुए पवन सिंह, वीडियो वायरल

इस सम्बंध में, उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि, वह सभी धर्मों और जातियों के 62 बच्चों को गोद ले रखे हैं, और इन बच्चों के लिए हर महीने 3 लाख रुपए सिर्फ पढ़ाई पर खर्च पर खर्च करते हैं।'” खेसारी ने साक्षात्कार में बताया कि वे हर महीने वृद्धाश्रम जाते हैं, जहां वे बुजुर्गों को फल वैगरह और जरूरतमंद चीजें देते हैं। बकौल खेसारी वहां पहुंचकर बुजुर्गों के पैर भी धोते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।

खेसारी लाल का जन्म, परिवार, पत्नी और बच्चे Khesari Lal yadav Famuly, Wife, Son, Daughter

खेसारी लाल यादव का जन्म 6 मार्च, 1986 को बिहार के छपरा के रसूलपुर चट्टी धनाड़ी गांव में हुआ था और वे एक साधारण परिवार में पल बड़े हुए थे। उनके पिता का नाम मंगरु यादव और माता का नाम ममता देवी है। खेसारी लाल के परिवार में उनके तीन भाई और एक बहन हैं। खेसारी की पत्नी का नाम चंदा देवी है जिनसे दो बच्चे- बेटी कृति और बेटा ऋषभ हैं।

Khesari Lal Yadav की भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बनने की कहानी

खेसारी लाल का बचपन गरीबी में बीता। उनके पिता एक छोटे से किसान थे और उनकी माँ गृहिणी थीं। खेसारी लाल को बचपन से ही गाना और अभिनय का शौक था। खेसारी लाल ने अपनी स्कूली शिक्षा छपरा से पूरी की। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गांव में खेसारी दूध बेचा करते थे। जब दिल्ली आए तो यहां उन्होंने लिट्टी चोखा की एक छोटी सी दुकान खोली। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था।

Khesari Lal Yadav की पहली भोजपुरी फिल्म “साजन चले ससुराल”

2010 में, खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म “साजन चले ससुराल” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और खेसारी लाल यादव को रातोंरात स्टार बना दिया।

Khesari Lal की हीट फिल्में

खेसारी लाल यादव ने अब तक कई सारी भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी कुछ हिट फिल्मों में “देवरा बड़ा सतावेला”, “दुल्हन गंगा पार के”, “संघर्ष”, “मेहंदी लगा के रखना”, “दबंग सरकार” आदि शामिल हैं।खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें उनके दमदार अभिनय और बेहतरीन गायन के लिए जाना जाता है।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment