दर्दनाक! 50 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, जवान की मौत

जैसलमेरः मई का महीना खत्म होने के कगार पर है। जून दस्तक देने वाला है। इस बीच आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है।

बढ़ते तापमान के कारण भारत-पाकिस्तान पर तैनात एक बीएसएफ का जवान शहीद हो गया। बीएसएफ के जवान की जान जाने की वजह हीट स्ट्रोक बताई जा रही है। मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Soldier martyred due to heat stroke in jaisalmer

शहीद होने वाले जवान का नाम अजय कुमार था जो 173वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के सारू गांव का निवासी था।

jaisalmer temperature, Soldier martyred due to heat stroke, soldier martyred due to heat stroke in jaisalmer, bsf ajay kumar, India-Pakistan border temperature,
मृतक जवान। फोटोः IANS

रिपोर्ट के मुताबिक, अत्यधिक तापमान के कारण जवान की तबीयत खराब हुई और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शव को रामगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को बीएसएफ के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को रामगढ़ से जोधपुर ले जाया जाएगा और जोधपुर से हवाई जहाज में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।

रामगढ़ अस्पताल परिसर में शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 173वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि आपको बताते चलें, देश के कई राज्यों में इन दिनों गर्मी के सितम से लोग परेशान हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तापमान 50 डिग्री के पार हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीट स्ट्रोक चल रही है। पश्चिमी राजस्थान में कई जगह पारा 50 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment