जमानियांः गड़ही गांव के पास रेल पटरी के किनारे मिला सिरकटा शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

गाजीपुर: दिलदारनगर और जमानियां रेलवे स्टेशन के बीच गड़ही गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का सिरकटा शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर जीआरपी (रेलवे पुलिस) पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव की शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन सिर गायब होने के कारण पहचान नहीं हो सकी।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गांव से गुजरते हुए लोगों ने पटरी किनारे एक सिरकटी लाश देखी, जिसे देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का मानना है कि संभवतः युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई होगी और सिर को कोई जंगली जानवर उठा ले गया होगा। शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है और पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

Chhath Puja Essay in Hindi: छठ पूजा 2024 पर हिंदी में निबंध कैसे लिखें?

स्टेशन चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 42 वर्ष के आसपास हो सकती है। फिलहाल, शव की पहचान की जा रही है और पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment