यूपी आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 अधिकारियों के तबादले

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 37 अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी सूची में जिला आबकारी अधिकारियों और सहायक आबकारी आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों के तहत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, जबकि कुछ को मुख्यालय और प्रवर्तन इकाइयों में नई तैनाती मिली है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।

सूची के अनुसार गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, सहारनपुर, प्रयागराज, ललितपुर, बाराबंकी, फिरोजाबाद, मिर्जापुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बदायूं और बिजनौर समेत कई जिलों में नई तैनातियां की गई हैं।

कुछ अधिकारियों को प्रवर्तन शाखा में भेजा गया है, जबकि कई जिलों के आबकारी अधिकारियों को दूसरे जनपदों की जिम्मेदारी दी गई है। शासन स्तर पर इसे विभागीय कामकाज में तेजी लाने और निगरानी मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है।

मुख्यालय लाइसेंसिंसें सिंग में तैनात अरविंद मौर्य को जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के पद पर भेजा गया है। सुधांशु सिंह को डीईओ बहराइच से मुख्यालय लाइसेंसिंसें सिंग में भेजा गया है। गोरखपुर के डीईओ रहे महेंद्र नाथ सिंह को टास्क फोर्स मुख्यालय में तैनाती दी गई है। जल्द ही निरीक्षकों की भी ट्रांसफर सूची जारी की जाएगी।

हाल के दिनों में अवैध शराब और प्रवर्तन कार्रवाई को लेकर सरकार लगातार सख्ती दिखा रही है। ऐसे में इन तबादलों को विभागीय रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है।

ghazipur news. खबर काशी, गाजीपुर, तबादला, अबकारी विभाग,
अबकारी विभाग में बड़े फेरबदल।

csbo army recruitment 2026: भारतीय सेना में नौकरी का मौका, CSBO के 190 पदों पर भर्ती

c38c4153506a55f8100e23b49f2caae9bd36566652a67cea1dcf55f764643161

मयंक शेखर

मैं मीडिया इंडस्ट्री से पिछले 7 सालों से जुड़ा हूं। नेशनल, स्पोर्ट्स और सिनेमा में गहरी रूचि। गाने सुनना, घूमना और किताबें पढ़ने का शौक है।

Leave a Comment