Gadar 2 Box Office Collection: गदर 2 की बॉक्स ऑफिस पर ‘सुनामी’, 100 करोड़ हुआ पार

Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल स्टारर गदर 2 (Gadar 2 Show time) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज हुई गदर 2 ने कमाई के मामले में सबको चौंका दिया है। महज 2 दिनों में ही इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हां सही पढ़ रहे हैं। गदर 2 ने शनिवार को दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, गदर 2 ने जहां शुक्रवार को 40.1 करोड़ का बिजनेस किया था, शनिवार को इसका ग्राफ चढ़ गया। गदर 2 ने दूसरे दिन 43.08 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी पहले दिन के मुकाबले कमाई में 7.43 प्रतिशत का उछाल देखा गया। ऐसे में भारत में गदर 2 ने दो दिनों में 83.18 करोड़ की कमाई कर ली है।

इसे भी पढ़ेंः Gadar 2 Box Office Collection Day 1: गदर 2 की बंपर कमाई, थिएटर्स हाउसफुल, OMG 2 से निकली बहुत आगे

हालांकि दुनियाभर में इसकी कमाई की बात करें तो गदर 2 ने दुनियाभर में दूसरे दिन तक 108.2 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी वर्ल्डवाइड गदर 2 ने दो दिनों में ही 100 करोड़ कमा लिए। इन आंकड़ों के देख कइयों के होश उड़ गए हैं। सैकनिल्क की मानें तो गदर 2 तीसरे दिन 48 करोड़ की कमाई कर सकती है। यानी भारत में गदर 2 तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तक 131 करोड़ का संग्रह कर सकती है।

गौरतलब है कि गंभीर समीक्षकों ने इस फिल्म के ट्रेलर को देख इसे पिछली गदरः एक प्रेम कथा से भी औसत बताया था। लेकिन फिल्में समीक्षकों के रिपोर्ट्स से नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से कमायाबी हासिल करती हैं।

वहीं बात करें पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार स्टारर ओएमजी 2 की तो इस फिल्म ने भी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 से ज्यादा करोड़ जुटाए। बॉलीवुड के व्यापार को करीब से देखने वाले तरण आदर्श के मुताबिक, ओएमजी 2 ने शुक्रवार जहां 10.26 करोड़ की कमाई की थी,वहीं शनिवार इसने 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया। इसकी कुल कमाई 25.56 करोड़ पहुंच गई है। तरण आदर्श ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के संग्रह भी साझा किए हैं। तरण ने बताया कि तीसरे सप्ताह की शनिवार इसने 3.70 करोड़ कमाए। अबतक कुल 128 करोड़ कमा चुकी है।

गदर 2 मूवी के बारे में

  • यह फिल्म अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।
  • गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में अधिक और ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।

Gadar 2 Collection, Gadar 2 review, Gadar 2 ticket, Gadar 2 release, Gadar 2 show time, Gadar 2 night show, Gadar 2 review hindi,

Leave a Comment