गूगल पर भी चढ़ा Jawan का बुखार, शाहरुख खान की आवाज में लाया ऑडियो फीचर

Jawan: शाहरुख खान (shah rukh khan) की फिल्म जवान (jawan fever) का फीवर हर किसी पर चढ़कर बोल रहा है। ना सिर्फ किंग खान के फैंस बल्कि गूगल (google) पर भी जवान की खुमारी चढ़ गई है। तभी तो गूगल ने सिर्फ जवान के लिए एक नए फीचर को लॉन्च कर दिया है। इस वॉकीटॉकी फीचर में यूजर शाहरुख खान की आवाज सुन सकते हैं। यह फीचर कहां और कैसे काम करेगा आईए बताते हैं।

इस नई सुविधा तक पहुँचने के लिए, आपको यह करना होगा:

सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, Google के पेज पर जाएं। यहां ब्राउज़र में ‘Jawan’ टाइप करें। जवान टाइप करने के बाद आपकी स्क्रीन के निचले-केंद्र पर एक छोटा वॉकी-टॉकी दिखाई देगा। रुकिए इसपर क्लिक करने से पहले अपने फोन या लैपटॉप के वैल्यूम को थोड़ा हाई कर लीजिए।

ALSO READ
‘जवान’ ने पठान का तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन कमाई की आई सुनामी!

इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको वॉकी टॉकी के आइकॉन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इसपर क्लिक करेंगे। शाहरुख खान आपसे बात करेंगे। उनकी आवाज में गूंजेगा- ‘रेडी’। इसके बाद पूरे स्क्रीन्स पर पट्टियाँ बाहर आएंगी। यह वही पट्टियां हैं जिसे शाहरुख ने जवान में अपने किरदार के लिए इस्तेमाल किया है।

jawan ki kamai

जवान ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

7 सितंबर को रिलीज हुई जवान ने अबतक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जवान ने महज दो दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। जवान ने पहले दिन (Jawan box office collection day 1) भारत में करीब 75 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं दुनियाभर में करीब 130 करोड़ रुपए कमाए। यह किसी भी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई। ऐसे में जवान ने पहले दिन अपने छप्पर फाड़ कमाई से एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। जवान ने बाहुबली 2, केजीएफ 2, गदर 2, दंगल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, पठान, प्रेमरत धन पायो के रिकॉर्ड तोड़ डाले।

ALSO READ
Asha Bhosle Birthday: 90 की हुईं आशा भोसले, संगीत के दिग्गजों ने यूं दी बधाई

Jawan box office collection day 2:

वहीं जवान के दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, जवान ने दूसरे दिन 53 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में भारत में इसकी कुल कमाई 127.50 करोड़ हो चुकी है। तरण आदर्श ने शनिवार जवान के विदेशों में परफॉर्मेंस के आंकड़े शेयर किए। इसके मुताबिक, जवान ने यूके में गुरुवार ब्रिटिश पाउण्ड £ 306,793, शुक्रवार £ 312,166. कुल: 618,959 [₹ 6.41 करोड़] की कमाई की। वहीं आस्ट्रेलिया में जवान ने गुरुवार A$ 398,030, शुक्रवार A$ 501,143. कुल: 899,173 [₹ 4.77 करोड़] का कलेक्शन किया। न्यूजीलैंड में गुरुवार NZ$ 79,805, शुक्रवार NZ$ 116,561. कुल: NZ$ 196,366 [₹ 96.06 लाख] कमाए। जर्मनी में जवान ने गुरुवार को € 146,014, Fri € 150,331. Total: € 296,345 [₹ 2.64 करोड़] का बिजनेस किया।

एटली द्वारा निर्देशित जवान में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। गुरुवार को, तरण आदर्श ने साझा किया कि फिल्म ने पहले ही दुनिया भर में अग्रिम बुकिंग में 511.7 मिलियन रुपये की प्रभावशाली कमाई कर ली है, और यह भारत में ‘पठान’ के शुरुआती दिन के रिकॉर्ड को पार करने में कामयाब रही।

Leave a Comment